अंबाला सिटी। कलेरा गांव की पुलिया के निकट वीरवार शाम को कार की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।
अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी तहरीर में बडौली निवासी सुभाष कुमार ने बताया कि वीरवार की रात को वह और भतीजा 36 वर्षीय सज्जन सिंह अलग-अलग बाइक पर सवार होकर जनसुई हैड से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान करीब 6:40 बजे कलेरा गांव की पुलिया के पास एक कार सवार ने उसके भतीजे सज्जन सिंह को टक्कर मार दी। संवाद