फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक-रेहड़ी की कार से टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मेहनत-मजूदरी करके घर वापिस लौट रहे श्रमिकों के वाहन को दूसरे वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक रेहड़ी पर सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेवर गांव जींद निवासी प्रकाश ने बताया कि वो मेहनत-मजदूरी का काम करते हें।
विज्ञापन

उसके पांच लड़कियां और दो लड़के हैं। वह अपने परिवार सहित अपने गांव से मुलाना मंडी में काम करने के लिए आए हुए थे। छह अप्रैल को सुबह लगभग 7.30 बजे वो अपनी बाइक रेहड़ी पर अपनी बेटी मोनिका, पत्नी शकुंतला व भांजी रवीना के साथ जब मंडी के मोड़ पर पहुंचे तो उसी समय पीछे से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे वो सभी घायल हो गए। उसकी पत्नी शकुंतला सिर में गंभीर घाव के कारण आदेश अस्पताल शाहबाद में उपचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें