साहा। अंबाला जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मंगलई मोड़ के पास कार की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को चोटें आईं।
कार चालक ने बताया कि मंगलई मोड़ के पास फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य चल रहा था। इस कारण से दोनों तरफ की यातायात एक तरफ से चल रहा था। ऐसे में वह गलत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल से कार टकरा गई। दोनों घायलों को पुलिस ने छावनी के नागरिक अस्पताल भेज दिया। गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार घायल : अंबाला। नई अनाज मंडी के निकट एक गाड़ी की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया। अंबाला सिटी थाना पुलिस को शिकायत देते हुए सुभरी गांव निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से ड्राइवर है। 19 मई को वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर दूध लेने के लिए नई अनाज मंडी के गेट नंबर एक पर गया था। तभी अनाज मंडी में आई एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोटें लगने पर राजू को मुलाना के एमएम अस्पताल में दाखिल करवाया। संवाद