अंबाला-जगाधरी हाईवे पर तेपला के पास बाइक की सांड़ से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। इन्हें शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान अंबाला छावनी के चमेली पुल के निकट रहने वाले पहल सिंह और उनकी पत्नी मंजीत कौर के रूप में हुई। मंजीत कौर ने बताया कि वह मूलरूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। अंबाला छावनी में पति पहल सिंह पाठी है। पहल सिंह के भाई के घर बेटा होने के कारण कार्यक्रम में गए हुए थे। वापस लौटते समय अचानक से एक सांड़ सड़क किनारे से निकलकर हाईवे पर आ गया। इतने में संभल पाते कि बाइक उससे टकरा गई।