फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भावना ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतियागिता की विजेता छात्राएं, प्राचार्य व स्टाफ सदस्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला/शहजादपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय में उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के रोजगार प्रकोष्ठ और वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के आयोजक प्रो. मनीषा आरोड़ा, प्रो. शिवानी और प्रो. आशु रहे जबकि संयोजक की भूमिका प्रो. भारत गौरव कपूर ने निभाई। प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा भावना ने प्रथम स्थान, बीएससी प्रथम वर्ष की रितिका ने द्वितीय स्थान और बीकॉम द्वितीय वर्ष की दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह ने विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें