फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भारती जिला केसरी और मुस्कान के सिर जिला कुमारी का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ढाई साल के बाद अंबाला के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में खिलाड़ी जिला कुमार और जिला केसरी के लिए रेसलिंग मैट पर पहलवान आमने-सामने आए। एक दिवसीय मुकाबलों को लेकर जिलाभर के पहलवानों में खासा उत्साह देखने को मिला, लेकिन जब विजेता चुने थे तो खेल विभाग की तरफ से मिलने वाली पुरस्कार राशि कम देखकर मायूस हो गए।
विज्ञापन

पहले जो राशि मिलती थी इस बार उसे आधा कर दिया गया। इसको लेकर पहलवानों ने नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि उनकी दिनरात मेहनत का फल बेहद कम मिल रहा है। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए ईनाम की राशि को बढ़ाना चाहिए था लेकिन यह कम करना गलत है। उधर, शाम तक चले मुकाबलों के बाद आए परिणामों में लड़कियों में नारायणगढ़ की महिला पहलवानों का दबदबा रहा।
नारायणगढ़ की भारती जिला केसरी व नारायणगढ़ की मुस्कान ही जिला कुमारी रही। जबकि ग्रीको रोमन लड़कों में सद्दोपुर का कर्मवीर जिला केसरी और फ्री स्टाइल में नारायणगढ़ का अमन जिला केसरी। फ्री स्टाइल में हनुमान अखाड़ा अंबाला कैंट के साहिल जिला कुमार और ग्रीको रोमन में बब्याल के रूस्तम पहलवान जिला कुमार बने। इस जिला कुमार व जिला केसरी के मुकाबलों में कुल 400 लड़कियों और लड़कों खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ जिला खेल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने किया। इस मौके पर कुश्ती कोच मंदीप सिंह, अमित और हॉकी कोच अमनदीप सिंह, जूडो कोचा अशोक, बॉक्सिंग कोच संज व अलग-अलग अखाड़ों से भी लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें