अंबाला छावनी में कार्यक्रम के दौरान मौजूद भारत विकास परिषद विवेक शाखा पदाधिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। भारत विकास परिषद विवेक शाखा द्वारा दीपावली का त्योहार बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इसमें 130 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। सभी अपने रंग-बिरंगे सुंदर परिधानों में इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रकल्प प्रभारी प्रदीप खेड़ा ने दीपावली त्यौहार का महत्व बताया और सभी को इसे सनातनी परंपरा और हरित व पटाखा रहित दीपावली मनाने आह्वान किया।