अंबाला छावनी में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी, सदस्य व मरीज। प
अंबाला। भारत विकास परिषद की विवेक शाखा ने समाज सेवा की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। दयालबाग स्थित परिषद के डायग्नोस्टिक सेंटर पर मेडिक्योर पैथ लैब के सहयोग से चैरिटेबल पैथोलॉजिकल लैबोरेटरी का शुभारंभ हुआ। जिला समन्वयक सुरेश शर्मा ने स्वयं रक्त जांच करवाकर केंद्र का उद्घाटन किया। अध्यक्ष अशोक कक्कड़ ने बताया कि यहां न्यूनतम दरों पर जांच की सुविधा उपलब्ध है और पहले माह में मरीजों को 20% की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। उद्घाटन अवसर पर बीपी व शुगर की निशुल्क जांच भी की गई। यहां नेत्र, दंत व फिजियोथेरेपी सुविधाएं पहले से ही सक्रिय हैं। इस दौरान परिषद के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। संवाद