फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 16 को विधायक को ज्ञापन सौंपेगी भाकियू

Sun, 14 Dec 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की रविवार को बैठक हुई। प्रवक्ता - फोटो : कुड़वार के चितईपुर में सूची का सत्यापन करते बीएलओ।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की रविवार को बैठक हुई। बैठक का आयोजन यूनियन जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी के नेतृत्व में किया गया। जिला प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि हरियाणा के किसान मजदूर मोर्चा की कॉल के तहत फैसला लिया गया कि हरियाणा के सभी विधायकों को पुरानी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस रणनीति के तहत आने वाली 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे शांतिपूर्वक तरीके से विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा ताकि वह आने वाले विधानसभा सत्र में किसानों की मांगों को उठा सकें। बैठक में मनजीत सिंह, बलकार सिंह, कर्म सिंह, जय सिंह जलबेड़ा, कुलदीप सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें