अंबाला सिटी। नवरात्रों के पावन अवसर पर सिटी के सेक्टर 9 स्थित श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन में भजन मंडली श्रीबांके बिहारी भजन मंडली ने मां की महिमा का गुणगान किया। वहीं करण म्युजिकल ग्रुप की ओर से पहुंची भजन सम्राट रेनुका ने मां के भजनों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मंदिर कमेटी प्रधान भारतभूषण अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन के तरह सुबह पांच बजे से मंदिर पुजारी पं. दिनेश शास्त्री व पं. विशाल शास्त्री द्वारा मंदिर भवन में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सिटी के एसए जैन कॉलेज रोड स्थित श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर में विशेष आरती में समाजसेवी सदस्य सेक्टर-10 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कमल सिंगला ने परिवार सहित व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। मंदिर के मख्य पुजारी आचार्य पंकज वशिष्ठ ने बताया कि नवमी को मंदिर भवन में महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात आरती के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। शाम को मंदिर में नारियल भेंट का कार्यक्रम होगा। जिसमें भक्तजन अपनी मनोकामनाएं संपूर्ण होने पर मां के दरबार में नारियल भेंट करेगें।
मां के जयकारों के साथ लंबी कतारों में खड़ें मां भक्तों ने सिटी के मां अंबिका देवी मंदिर के पुजारी रवि शर्मा, जितेंद्र शर्मा व अमित शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे माता के भव्य स्वरूप को सुंदर वस्त्रों व आभूषणों से सजाकर मंदिर भवन भक्तों के लिए खोल दिया गया था, जहां पर भक्तों ने विधिवत मां की पूजा-अर्चना की वहीं शाम चार से सात बजे तक मंदिर परिसर में महिला संकीर्तन मंडल द्वारा मां की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में महिला भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।