अंबाला। सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह के तत्वावधान में भजन संध्या सांवरा 11 अगस्त को होगी। सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन प्रभारी सुशील गोयल ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में धार्मिक ग्रुप भक्ति सागर द्वारा भजन संध्या की शृंखला में यह आयोजन रेसकोर्स स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में शाम 4:30 से 7 बजे तक होगा, इसमें कई गायक श्रीकृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़, छावनी प्रभारी राकेश आहूजा, वरिष्ठ पदाधिकारी गुलशन ग्रोवर, डॉ. संजय गौतम और इंद्र परुथी सहित मंदिर कार्यकारिणी सदस्य श्रीकृष्ण पूजन और आरती में शामिल होंगे।