फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रयास समाज सेवा संस्थान का भगवती जागरण 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। प्रयास समाज सेवा संस्थान ने इस वर्ष भी 26वां विशाल भगवती जागरण आयोजित करने का निर्णय लिया है। संस्था की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। संयोजक सुनील जैन ने बताया कि बाजार में होने वाले इस जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक विनोद राजन 26 सितंबर को मां भगवती के भजनों से भक्तों को भावविभोर करेंगे। जागरण के दौरान विशाल दरबार सजाया जाएगा। मां की भव्य झांकियां निकाली जाएंगी, उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहेगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि 27 सितंबर की सुबह माता के भोग के उपरांत विशाल भंडारा लगाया जाएगा। इसके लिए पदाधिकारियों व सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं ताकि व्यवस्था सुचारू रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक का नेतृत्व प्रधान विशाल सिंगला और कार्यक्रम संयोजक सुनील जैन ने किया। बैठक में कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, विजेंद्र बंसल, अमन गर्ग, अजय गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें