फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लुधियाना से अंबाला के बीच खन्ना में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, पुलिस ने की मदद

विज्ञापन
Between Ludhiana and Ambala, woman had labor pain in Khanna, police helped - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अमरनाथ एक्सप्रेस से गोरखपुर जा रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसकी सूचना जैसे ही महिला पुलिस को लगी तो उन्होंने तुरंत अंबाला स्टेशन पर सूचित किया, जिन्होंने पहले ही एंबुलेंस की व्यवस्था कर ली। इसके बाद जैसे ही ट्रेन अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रुकी तो महिला को आनन-फानन छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार के बाद सुनीता देवी-22 ने बच्ची को जन्म दिया। महिला के पति पवन कुमार ने बताया कि वह जम्मू में प्लंबर का कार्य करता है। वह पत्नी के साथ घर जा रहे थे तभी लुधियाना से अंबाला के बीच खन्ना में उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस बात की सूचना एसआई कविता को स्टेशन पर मिली। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई। जानकारी के अनुसार यह महिला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की वासी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें