फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में नवीन युग की शुरुआत : आशीष तायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आशीष तायल ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को कार्यभार संभालने पर बधाई दी। उन्होंने इस नियुक्ति को पार्टी में एक नवीन युग की शुरुआत बताते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने एक युवा कार्यकर्ता को बागडोर सौंपकर करोड़ों कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। तायल ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर साबित किया है कि यहां योग्यता का सम्मान है, न कि परिवारवाद का। तायल ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के संगठन और सरकार में लंबे अनुभव व युवा सोच से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता को बल मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें