अंबाला अर्बन डीसीपी जश्रदीप सिंह रंधावा ने सर्दी के मौसम में धुंध व कोहरा पड़ने पर लोगों को सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन की हेड लाइट को हाई बीम में न रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हेड लाइट लो बीम में रखने से देखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी सड़कों के किनारे पर बनी पीली और सफेद लाइन को देखकर गाड़ी आसानी से चलाई जा सकती है। इसके साथ ही धुंध में अपने वाहन को आगे वाले वाहन से उचित दूरी पर चलाएं। उन्होंने सभी वाहन चालकों को अपील करते हुए कहा कि अपने-वाहनों में फाग लाइट्स आवश्यक लगवाएं। इसके साथ ही वाहन मालिक और चालक अपने-अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर-रेडियम टेप अवश्य लगवाएं। उन्होंने सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1073 और 100 नंबर पर फोन सूचित करने की भी अपील की।