फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बीसीजी का टीकाकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। टीबी मुक्त भारत अभियान के तरह नागरिक अस्पताल में व्यसकों को बीसीजी के टीके लगने की शुरूआत हो गई है। सोमवार को छावनी नागरिक अस्पताल में बीसीजी के टीका लगाने की शुरूआत कार्यकारी पीएमओ डॉ. रेणु बेरी ने की और बताया कि बीसीजी का टीका सभी युवाओं को भी टीबी से सुरक्षित रखने के लिए लगाया जा रहा है। बताया कि बुधवार को सिविल सर्जन डॉ.राकेश सहल के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान चला था। बीसीजी टीकाकरण के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था। इस अभियान के तहत करीब 2 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है ताकि लोगों व मरीजों को इसका लाभ मिल सके। डॉ. चित्रा शर्मा ने बताया कि इस अभियान में उन परिवारों को चिन्हित किया गया है जिनके परिवार में कभी टीबी के मरीज रहे हैं।इसके अलावा 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग, जिन लोगों को पिछले 5 वर्षों में एक बार भी टीबी हुआ है, 60 वर्ष और उससे अधिक के बुजुर्ग, धूम्रपान करने वाले लोग, पिछले तीन साल में टीबी रोगियों के संपर्क में आने वाले लोग, मधुमेह के रोगी के साथ-साथ 18 किलो प्रति वर्ग मीटर में काम बीएमआई वाले व्यक्ति भी शामिल है। इस मौके पर हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर जतिन यादव, एएनएम नीरू, नर्सिंग ऑफिसर वर्षा, सोनिया व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें