अग्रसेन चौक पर बैंक कर्मी प्रदर्शन करते हुए। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने समेत लंबित मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। अंबाला में एसबीआई, पीएनबी, यूबीआई समेत विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि मार्च 2024 में इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) और बैंक यूनियनों के बीच समझौता होने के बावजूद पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू नहीं किया गया। मांगें पूरी नहीं होने पर 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल और 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन में विकास मल्होत्रा, विकास कुमार, गुरिंदर सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद