फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैंकों में लागू हो पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 31 Dec 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छावनी के राय मार्केट स्थित यूको बैंक के समक्ष हुआ। इस प्रदर्शन के दौरान बैंकों में पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की गई। हरियाणा बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान कामरेड अनिल शर्मा की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन हुआ। कामरेड जुझार सिंह ने कहा कि सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए हमें एकजुट होकर लड़ना चाहिए। सचिव सुशील शर्मा पीएनबी ने भी आए हुए सभी साथियों से अपील की यूनियन के द्वारा जो भी कार्यक्रम दिए जाते हैं, उनको सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए। एनके गुप्ता बैंक आफ इंडिया ने भी सभी साथियों को संबोधित किया। सभी बैंकों की महिला कामरेडस की उपस्थिति सराहनीय रही। यूनियन के इस विरोध प्रदर्शन में सभी बैंकों के लगभग 150 कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें