फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेन से बैंककर्मी का लैपटॉप बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। साबरमती-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला का लैपटाॅप बैग चोरी हो गया। ट्रेन के चंडीगढ़ पहुंचने के बाद मामले की शिकायत जीआरपी को दी गई। घटना 10 जनवरी की है।
विज्ञापन

उदयपुर निवासी और कोटक महेंद्रा बैंक में कार्यरत नेहल मिश्रा ने बताया कि 10 जनवरी को वह ट्रेन नंबर 19411 में जयपुर से चंडीगढ़ तक सफर कर रही थी। उसकी सीट एसी कोच एबी-2 में 9 नंबर थी। सफर के दौरान वो सो गई। जब उसकी आंख खुली तो ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन पर थी। इस दौरान उसने देखा कि लैपटॉप बैग गायब है। आसपास तलाश करने के बाद भी बैग नहीं मिला।
बैग में लैपटॉप के अलावा 4-5 हजार रुपये थे व बैंक का आई कार्ड था जोकि चोरी हो गया था। गौरतलब है कि 16 दिसंबर को भी वित्त मंत्रालय से जुड़े दो अधिकारियों का अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस से बैग चोरी हो गया था। 25 जनवरी को जीआरपी थाने में पहुंची जीरो एफआईआर के आधार पर अब अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। गाजियाबाद निवासी प्रज्ञा प्रतिष्ठा ने बताया कि वो अपने दोस्त राहुल मीणा के साथ ट्रेन नंबर 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। ट्रेन जब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया।
विज्ञापन

बैग में दोनों के सरकारी पहचान पत्र, आई पैड , बैंक के कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इसी प्रकार दूसरी घटना कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस में हुई थी और इस दौरान ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं के दो पर्स चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें