फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बनिया एकता संघ ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान

विज्ञापन
अंबाला सिटी में बनिया एकता संघ के कार्यक्रम में सांसद कार्तिकेय शर्मा को सम्मानित करते आयोजक। प
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुरानी अनाज मंडी में बनिया एकता संघ की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है और समाज का गौरव है। संघ के संस्थापक सुशील गोयल ने सामाजिक कार्यों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान प्रधान अतुल अग्रवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि आर्थिक तंगी के कारण अब बनिया समाज का कोई भी मेधावी छात्र पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। संघ ऐसे जरूरतमंद बच्चों की फीस और अन्य जरूरतों में हर संभव आर्थिक सहायता करेगा। कार्यक्रम में संघ के तमाम पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें