अंबाला। ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन जिला अंबाला की बैठक का आयोजन आसाराम पब्लिक स्कूल में हुआ। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर बालक और बालिका को आर्थिक सहायता पहुंचाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैैठक जयभगवान शर्मा चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें अंबाला जिले की सभी ब्राह्मण सभाओं और ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि सभी ब्राह्मण सभाएं अपने स्तर पर स्वतंत्र रूप से कार्य करती हुई एक मुख्य लक्ष्य के लिए कार्य करेंगी। भगवान परशुराम जयंती एवं अन्य विशेष जिला स्तरीय आयोजन एक मंच पर किया जाएगा। ब्राह्मण बालक या बालिका शिक्षा क्षेत्र में आर्थिक तंगी से वंचित होने के कारण शिक्षा में यदि उसकी कोई बाधा उत्पन्न होती है उसको आर्थिक सहायता पहुंचाई जाएगी। इस दौरान मदन लाल शर्मा, करण किशोर गौड़ व अन्य ब्राह्मण संगठनों के अध्यक्ष व महासचिव तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला को-आर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन ने पदाधिकारियों के लिए भी घोषणा की। इसमें रोशन लाल शर्मा को संरक्षक, वेद प्रकाश कौशिक को संरक्षक, अत्रि को वाइस चेयरमैन, डॉ. अश्विनी शर्मा कैशियर, बृजभूषण कौशिक, सुरेंद्र सरपंच भानु खेड़ी को सह सचिव, तरसेम गॉड को सह संयोजक, डॉ. रामकुमार को सह संयोजक तथा राजीव ऋषि प्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
-----------------------