फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: होली संग खूब बरसे हैं बदरा, फिर बने आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मार्च माह में तीसरी बार पश्चिमी विक्षोभ फिर एक्टिव है, जिससे दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। खास बात यह है कि वर्ष 1956 से लेकर अब तक मार्च माह में हर वर्ष बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह भी है कि होली के आसपास ही बारिश होती रही है। इस वर्ष मार्च में 52.3 एमएम बारिश हो चुकी है। यह बारिश एक व दो मार्च को रिकॉर्ड की गई थी। अब फिर 26 और 28 मार्च को बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

अंबाला सहित जीटी बेल्ट के आसपास जिलों में रविवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। अधिकतर जिलों में तेज हवा के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 26 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में एक-दो दिन बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है, उसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मार्च माह में होली के आसपास बारिश होने की संभावना हर वर्ष बनी रहती है। मार्च माह में पिछले वर्षों में भी बारिश रिकॉर्ड की गई है। आने वाली 26 मार्च को भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 27 मार्च को भी बादल छा सकते हैं और 28 मार्च को भी बारिश हो सकती हैं। अभी तक मार्च माह में 52.3 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
1956 से लेकर अब तक मार्च में हुई बारिश के टॉप-10 आंकड़े
साल बारिश एमएम में
13 मार्च 1956 103.9
2 मार्च 1982 77.1
1 मार्च 2007 72.8
2 मार्च 2015 72.6
28 मार्च 2009 64.0
2 मार्च 2002 63.7
20 मार्च 1965 56.6
10 मार्च 1963 52.4
5 मार्च 1962 52.0
21 मार्च 2023 49.0
नोट- यह आंकड़े दिए गए उक्त वर्ष में एक दिन के हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें