फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिली सुभाष पार्क के पास स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सिंथेटिक कोट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष पार्क के नजदीक स्वर्गीय शहीद मुकेश आनंद मेमोरियल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बैडमिंटन के खिलाड़ियों को सिंथेटिक कोर्ट की सौगात मिली है। जिसका कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बैडमिंटन खिलाड़ियों की बेहतर सुविधाओं के लिए कोर्ट लगाए जाने का आग्रह किया गया था। पिछले दिनों यहां पर हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन व अन्य एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में खेल प्रतियोगिताएं की गई थीं। उस दौरान हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान एवं आईएएस देवेंद्र सिंह के समक्ष खिलाड़ियों ने कोर्ट लगाए जाने की मांग उठाई थी। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के माध्यम से इस विषय बारे गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया था। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से यहां पर लगभग 7.50 लाख रुपये की लागत से सिंथेटिक कोर्ट लगाने का कार्य कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के मिलने से खिलाड़ियों को सुविधा होगी। बता दें कि मंत्री विज के नेतृत्व में अक्तूबर 2019 में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से स्वर्गीय शहीद मुकेश आनंद मैमोरियल स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स के सुंदरीकरण के कार्य का उद्घाटन किया गया था। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हॉल साउंड प्रूफ है जिसमें 250 से ज्यादा दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें