फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ग्रुप डांस में बब्याल स्कूल की टीम अव्वल

विज्ञापन
जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में जांच के लिए पहुंचे जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा में जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए कक्षा 9वीं से 12वीं के लगभग 180 विद्यार्थियों ने संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्य, दृश्य कला, पारंपरिक कहानी गायन, रंगमंच आदि विधाओं में भाग लिया।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालरा ने प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में छिपी प्रतिभा उभर कर सामने आती है। सहायक परियोजना समन्वयक, पूजा शर्मा ने बताया कि विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 22 एवं 23 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्रतियोगिताओं के ये रहे परिणाम
ग्रुप डांस में बब्याल की टीम ने प्रथम स्थान, थंबड़ ने द्वितीय और बड़ा गांव की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीत वादन में फतेहगढ़ ने प्रथम, नगला राजपूताना ने द्वितीय और पंजोखरा की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। संगीत गायन प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम, शहजादपुर ने द्वितीय और जलबेड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। दृश्य कला में बीसी बाजार ने प्रथम, नगल ने द्वितीय और बराड़ा टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। पारंपरिक कहानी में पुलिस लाइन ने प्रथम, पंजोखरा ने द्वितीय और जटवाड़ की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । रंगमंच में शहजादपुर ने प्रथम, पंजोखरा ने द्वितीय और माजरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें