अंबाला सिटी। गुरुद्वारा श्री बेगमपुरा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के बड़े साहिबजादे बाबा श्रीचंद जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हुए।
समागम का आयोजन बाबा श्रीचंद जी महाराज वेल्फेयर सोसायटी की ओर से किया गया। सोसायटी प्रवक्ता गगनजोत सिंह बेदी ने बताया कि रविवार सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के सहज पाठ के भोग उपरांत डा़ॅ कुलविंदर कौर और प्रसिद्ध रागी मेहर सिंह मीत के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया और उन्होंने बाबा श्रीचंद जी के जीवन पर महत्वपूर्ण जानकारी संगत से साझा की।
अरदास के उपरांत समागम को सफल बनाने में योगदान देने के लिए गुरुद्वारा श्री बेगमपुरा साहिब के मुख्य ग्रंथी मनप्रीत सिंह सन्नी सहित अन्य गणमन्यों को सिरोपा भेंट किया गया। मंच संचालन करते हुए गुरचरण सिंह जोगी ने भविष्य के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए। समागम के अंत में लंगर प्रसाद वितरित किया गया। समागम में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरपाल सिंह पाली, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य टीपी सिंह, रणबीर सिंह फौजी, सरदार हिम्मत सिंह, गुरचरण आदि मौजूद रहे।