अंबाला सिटी। जिला अंबाला के आयुष विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन होगा। जिसमें विशेष रूप से बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच कि जाएगी।
यह स्वास्थ्य शिविर 20 जुलाई से शुरू होंगे और 15 अगस्त तक जारी रहेंगे। खास बात यह रहेगी इन शिविर की शुरूआत भी किसी बुजुर्ग मरीज से ही करवाई जाएगी।
यह शिविर जिले के 14 आयुष आरोग्य मंदिर में लगाए जाएंगे। एक आरोग्य केंद्र में दो शिविर आयोजित होंगे।इन शिविर में सामान्य मरीज भी अपना उपचार करवा सकेंगे लेकिन बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से चिकित्सक भी नियुक्त किए गए हैं। इन शिविराें में सामान्य मरीज भी अपनी जांच करवा सकता है लेकिन प्राथमिकता बुजुर्गों की रहेगी।
इन रोगों की होगी जांच
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ़ शशिकांत शर्मा ने बताया कि इन शिविरों में टीबी, बीपी, शुगर, ह्रदय, घुटनों का दर्द और छाती संबंधित कई बीमारियों के तहत जांच कि जाएगी। इसके साथ शिविर में ही दवाई विभाग की ओर से निशुल्क दी जाएगी। शिविर में विभाग की ओर से एक होम्योपैथिक चिकित्सक और एक आयुर्वेदिक चिकित्सक नियुक्त किया जाएगा।
विभाग की ओर से निर्देशों के आधार पर शिविर लगाने का काम शुरू हो चुका है। केंद्रों के प्रमुख चिकित्सक अपने स्तर पर ही जगह का चुनाव करके शिविर लगाएंगे।
डॉ़ शशीकांत शर्मा, जिला आयुर्वेद अधिकारी, अंबाला।