संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सोहनलाल डीएवी स्कूल में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वकील सारु जस्सी और रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान वीके शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरू अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया और फिर उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूकता अभियान के बारे में बताया। डिजिटल सेफ्टी क्लब की तरफ से तथा स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी ,साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।