मुलाना। महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ लॉ द्वारा एक कानूनी साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को कानूनी जानकारी दी गई। कार्यशाला में सीजेएम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रवीण ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर वर्गों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है। कानूनी सहायता से यह सुनिश्चित होता है, कि हर नागरिक को न्याय और निष्पक्ष सुनवाई तक समान पहुंच मिले। डीएलएसए का प्राथमिक कार्य उन व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करना है जो कानूनी प्रतिनिधित्व का खर्च नहीं उठा सकते। यह सहायता दीवानी, आपराधिक, पारिवारिक और श्रम मामलों सहित कई तरह के मुद्दों को कवर करती है। संवाद