अंबाला। जीएमएन कॉलेज में नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह व्याख्यान समाजसेवी एवं नशा मुक्ति चेतना संघ के संस्थापक सदस्य जसबीर सिंह की ओर से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, सतर्क रहने और समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।