संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के सहयोग से हार्वेस्ट हार्मनी कैंपेन के तहत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य किसानों को प्रदूषण-मुक्त खेतों की दिशा में जागरूक करना तथा पराली प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करना है। पैरा लीगल स्वयंसेवकों के माध्यम से किसानों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों और जिम्मेदारियों तथा पराली को जलाने के विकल्प, जैसे जैविक खाद बनाना, मल्चर मशीन का उपयोग आदि विषयों पर जानकारी दी जा रही है।