फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कम कनेक्टेड लोड के लिए किया सम्मानित

Sat, 01 Nov 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


नीलोखेड़ी। गुरु ब्रह्मानंद जी राजकीय पॉलिटेक्निक को राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2024 के लिए राज्य स्तरीय प्रशंसा प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। यह वर्ष 2023-24 में 500 किलोवाट से कम कनेक्टेड लोड श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राप्त हुआ। यह सम्मान शुक्रवार को चंडीगढ़ में नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग और हरियाणा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी के आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में हरेड़ा के निदेशक आईएएस डॉ. आदित्य दहिया ने प्रधानाचार्य प्रदीप राणा को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान में प्राकृतिक प्रकाश का अधिकतम उपयोग व सभी कक्षों में समुचित वेंटिलेशन की व्यवस्था है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें