होली गांव के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों के साथ मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। होली गांव स्थित प्ले स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 8वां राष्ट्रीय पोषण माह तथा सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण बाला ने इसकी अध्यक्षता की। स्कूल में गर्भवती, स्तनपान करवाने वाली माताओं तथा किशोरियों को आमंत्रित किया गया। किरण बाला की ओर से सभी को पौष्टिक आहार के बारे में प्रेरित किया गया। उन्हें समझाया गया कि प्रतिदिन के खानपान में हरी सब्जी, दही, चावल, चपाती, फल और सलाद जरूर लेना चाहिए और दिन में एक बार मोटे अनाज से बने खाने को अवश्य शामिल करना चाहिए।