अंबाला सिटी। भाजपा के जिला कार्यालय अंब कमल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर हवन किया गया। हवन में पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा सहित कार्यकर्ताओं ने आहुति डाली। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आम जनता के लिए जलेबी के भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य सूचना आयुक्त नीता खेड़ा, जिला महामंत्री करमचंद गोल्डी सैनी, मंडल अध्यक्ष अमन सूद, गुरविंद्र सिंह, दिनेश लदाना सहित अन्य मौजूद रहे।