घरौंडा। पुराने बस स्टैंड पर स्थित सेन चौक पर वीरवार की रात को ऑटो चालक ने गांव ऐंचला निवासी मीनू से मारपीट कर रुपये छीन लिए। मीनू ने बताया कि वह ऑटो में करनाल से सवार होकर पानीपत के लिए रवाना हुई थीं। उनके साथ उनका बीमार पति सुरेश भी थे। चालक ने उन्हें घरौंडा पर ही उतार दिया। टोका तो मारपीट की पैसे भी छीन लिए। लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मीनू और ऑटो चालक को थाने ले गई। जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि अभी तक महिला की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है, शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद