फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में लगेंगी आकर्षक लाइटें, सजावटी पौधे

विज्ञापन
अपने आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक करते गृहमंत्री अनिल विज। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को शास्त्री कॉलोनी स्थित अपने निवास स्थान पर जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदर बाजार की तर्ज पर सर्राफा बाजार, राय मार्केट के अलावा जहां पर भी बाजार में डिवाइडर हैं, वहां पर नगर परिषद आकर्षक लाइटें व सजावटी पौधे लगवाना सुनिश्चित करें।
गृहमंत्री विज ने अधिकारियों को उनके विभागों के दृष्टिगत किएजा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए काम तीव्रता से करने के निर्देश दिए। नगर परिषद के प्रशासक दिनेश कुमार को निर्देश दिये कि अंबाला सदर क्षेत्र के तहत बहुत सी परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसके लिये वह ऐप या पोर्टल पर अथवा गूगल शीट की व्यवस्था करें ताकि कार्यों की प्रगति के बारे में पता चलता रहे कि कौन सा कार्य किस स्टेज पर है।
विज्ञापन

उधर, सदर बाजार की तर्ज पर सर्राफा बाजार, राय मार्केट के साथ-साथ जहां पर भी बाजार में डिवाइडर हैं, वहां पर नगर परिषद आकर्षक लाइटें व सजावटी पौधे लगवाना सुनिश्चित करें ताकि यहां पर सुंदरता बढ़ सके। मंत्री विज ने कहा कि नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन बिछाने का निरीक्षण करें और वहां पर किन-किन क्षेत्रों में सीवरेज नहीं डला है, उसका जायजा लेने के स्ट्रॉम वाटर के कार्य के साथ ही सीवरेज को डलवाना सुनिश्चित करें। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सीवरेज डलने के बाद जो सड़के टूट जाती हैं, संबंधित ठेकेदार से उन्हें ठीक करवाना भी सुनिश्चित करवाएं।
विज्ञापन

मल्टी लेवल पार्किंग में लिफ्ट की मिली अनुमति
गृहमंत्री ने मल्टी लेवल पार्किंग के विषय पर उन्होंने कहा कि यहां पर लिफ्ट की अनुमति मिल चुकी है। अधिकारी इस कार्य को भी करवाना सुनिश्चित करें। यहां पर जो व्यक्ति कार पार्क करके आयेगा, उसके लिए भी लिफ्ट की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुभाष पार्क में केयर टेकर की व्यवस्था करवाने के साथ-साथ सोलर लाइटों की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर नगर परिषद प्रशासक दिनेश कुमार, ईओ रविंद्र, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता एसकेशर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें