लाडवा। लाडवा-बाबैन रोड पर स्थित चाय की दुकान में रात को चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। घटना सोमवार रात लगभग 11 बजे की है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर बारी से शटर को क्षति पहुंचाई, लेकिन गनीमत यह हुई की जैसे ही चोरों ने शटर को उठाया तो पास से गुजर रहे चौकीदार ने आवाज़ सुन शोर मचाया तो आरोपी अस्पताल की ओर से कूदकर फरार हो गए। चौकीदार ने दुकानदार को फ़ोन किया। दुकानदार लाडी तुरंत मौके पर पहुंचा। तभी दुकानदार ने मालिक कृष्ण लालर को सूचना दी। डायल 112 को तुरंत सूचना दे दी । चौकीदार की होशियारी से चोर वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। दुकान मालिक कृष्ण लालर ने बताया कि वह किराए की यह दुकान चलाकर परिवार का गुजर बसर करते हैं।