फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली पावर हाउस में चोरी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के बिजली पावर हाउस में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात टल गई। पावर हाउस के गेट से तार का बंडल चोरी कर भाग रहे दो युवकों का जब निगम के कर्मचारियों ने पीछा किया, तो वे पकड़े जाने के डर से अपनी एक्टिवा और चोरी किया हुआ सामान मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने एक्टिवा को कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे सब-डिवीजन नंबर-1 के जेई विक्रम कुमार और ठेकेदार गौरव पावर हाउस के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि काले रंग की एक एक्टिवा (एचआर 85एच 2682) पर सवार दो युवक गेट से बिजली के तार का बंडल लेकर बाहर निकल रहे हैं। शक होने पर दोनों ने बाइक से चोरों का पीछा शुरू कर दिया, अपने आप को घिरता देख चोर तार का बंडल फेंककर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें