अंबाला। पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा रजि. की ओर से राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा के प्रधान एडवोकेट संदीप सचदेवा की अध्यक्षता में शहर के सेक्टर 7 स्थित श्री अरूट जी महाराज वाटिका में विभाजन विभीषिका दिवस पर हवन हुआ।
सचदेवा ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया। इस कार्यक्रम में विभाजन के दौरान शहीदों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना और हवन में आहुति डाल श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में पवन कुमार सोनी, राजीव सपरा, अतुल आहूजा, गुलशन भाटिया, अशोक भूटानी, हरिनारायण चावला, नरेश छाबड़ा, रजिंद्र नरूला, अतुल आहूजा, दीपक बत्रा, आशु कक्कड़, महासचिव अरुण मेंहदीरत्ता, इंद्रजीत सचदेवा, सतीश चावला, विकेश चोपड़ा, अश्वनी ढींगरा, सतीश कालड़ा, राजीव मदान, विक्रम आनंद और रोहित सभ्रवाल शामिल रहे।