गांव गरनाला के निवासी 54 वर्षीय लीला देवी पर उन्हीं के परिवार के सदस्यों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। महिला शहर नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। घायल महिला के पति अमर सिंह ने बताया कि उनका भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर उन्होंने 2017 में भी जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि शनिवार शाम को जब उसकी पत्नी घर पर अकेली थी तो उनके परिवार के सदस्यों ने ही तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात की सूचना पड़ोसियों ने उसे दी। पंजोखरा थाना एसएचओ गुरदर्शन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत के आधार पर महिला के ब्यान लेने के लिए गए थे। लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के कारण ब्यान नहीं हो पाए। बाद में बयानों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।