फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मिट्टी डालने से मना करने पर हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। खुरचनपुर गांव में मिट्टी डालने से मना करने पर जेसीबी चालक कुलदीप सिंह पर घर में घुसकर हमला हो गया। गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने डंडों और लाठी से हमला कर दिया। बचाव में चालक का भाई त्रिलोचन आया तो उससे भी मारपीट की। नग्गल थाना पुलिस ने पांच हमलावरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

नग्गल थाना पुलिस को शिकायत देते हएु खुरचनपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। गांव में आपसी रजामंदी से गुरुद्वारा साहब में जेसीबी मशीन लगाकर तीन-चार दिन से मिट्टी डलवाने का कार्य चल रहा था। 11 जून को गुरुद्वारा साहब में मिट्टी डलवाने का काम पूरा हो गया था। उसके बाद मंदिर में मिट्टी डलवाने का कार्य चल रहा था। रात के समय गांव वालों को कहा था कि जिस जगह से पहले मिट्टी उठाई है। वहीं से मिट्टी उठाओ, अगर दूसरी जगह नाला के पास से मिट्टी उठाओगे तो पूरा पानी रुक जाएगा।
मिट्टी उठाने में ट्रैक्टर-ट्राली को दिक्कत आएगी। रात को वह अपने घर आया तो देखा कि कुछ लोग ललकारे मार रहे थे। गांव के ही बलबीर सिंह, जसबीर सिंह और कुलबीर सिंह, जगमेल सिंह व गुरलाल सिंह ने हाथों में नुकीली चीज, डंडे और बिंडे लेकर हमला कर दिया। शोर सुनकर बड़ा भाई त्रिलोचन आया तो उससे भी मारपीट शुरू कर दी। बाद में लोगों को जमा होते देखकर हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें