फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोड़वा खुर्द के पूर्व सरपंच पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। लगभग एक महीने पहले कोड़वा खुर्द गांव के पूर्व सरपंच को मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मौजूदा सरपंच सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी अनुसार गांव कोड़वा खुर्द के पूर्व सरपंच अवतार सिंह ने शहजादपुर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि गत आठ मई को सुबह लगभग नौ बजे के करीब वो अपने छोटे भाई के घर से अपने घर जा रहा था।
जब वो बीआर स्कूल के पास पहुंचा तो अचानक साहब सिंह सरपंच ने अपनी सफेद रंग की कार की टक्कर उसकी बाइक में मार दी, इससे वो नीचे गिर गया। शिकायत में बताया कि इससे पहले कि वो खड़ा हो पाता, साहब सिंह ने अपनी कार से लोहे की रॉड निकालकर उसे मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस कारण वो घायल हो गया। वहीं, गाड़ी में बैठे उसके साथी भी मारने के लिए उकसाते रहे। पूर्व सरपंच ने बताया कि उसने मौजूदा सरपंच व अन्य के खिलाफ गांव में पंचायती जमीनों पर कब्जा किए जाने की शिकायत दी हुई है और इस कारण उसके ऊपर हमला हुआ है।
विज्ञापन

गत आठ मई को ही कोड़वा खुर्द के मौजूदा सरपंच साहब सिंह ने भी पूर्व सरपंच अवतार सिंह और अन्य के खिलाफ हमला कर घायल करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। उस समय सरपंच ने इस हमले को चुनावी रंजिश बताया था। सरपंच ने पुलिस को बताया था कि गांव में तो जानलेवा हमला किया गया, वहीं जब वो उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर में थे तो वहां भी उसे मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें