फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव की तैयारी में जुटे पिता-पुत्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला शहर के हीरा नगर में गणेश उत्सव की तैयारियां करते समय शिव शक्ति क्लब व इलाके के युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि प्रधान व उसके बेटे पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। पंच लगने से प्रधान संजीव कुमार की एक आंख की रोशनी चली गई है और सिर में कृपाण लगने से गहरी चोटें आई हैं। खून से लथपथ हालत में परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ललित, रवि, मोनू, सुमित, शिवम, पुष्कर, जतिन, अमन, विशाल, सोहन लाल व कृष के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। हीरा नगर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह शिव शक्ति दुर्गा क्लब का प्रधान है। वे 29 अगस्त की रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर गणेश उत्सव की तैयारियां कर रहे थे। इसी बीच उनके क्लब के सदस्य सन्नी को उसके परिजन ललित, रवि, सुमित, पुष्कर, जतिन, अमन, विशाल, सोहन लाल व कृष पीट रहे थे।
विज्ञापन

जब वह बीच-बचाव करने गया तो हमलावरों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। संजीव कुमार ने बताया कि हमलावर रवि, मोनू, सोहन व विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंच और कृपाण से उसके ऊपर हमला किया है। हमले की भनक लगते ही उसका बेटा प्रिंस, बेटी मधुबाला और क्लब के सदस्य आए और हमलावरों से छुड़वाया।
विज्ञापन

हमलावरों ने उसके बेटे प्रिंस पर भी तलवार से हमला किया। पंच लगने से उसकी दाई आंख की रोशनी चली गई है। डॉक्टर ने ऑपरेशन करके दूसरी आंख डालने की बात कही है। उसके सिर में भी कई टांके लगाए गए हैं। उन्होंने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस को बयान दिए हैं। शनिवार को भी हमलावरों ने मारपीट करने की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें