फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल कटवा रहे किसान पर 8 मजदूरों ने तेजधार हथियान से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दुखेड़ी में अपने खेत में कटाई करवा रहे किसान पर मजदूरों ने तेजधार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। करीब आठ मजदूरों ने किसान की बाजू पर तेजधार हथियार से वार किये। गनीमत यह रही कि घाव ज्यादा गहरे नहीं थे। डाक्टरों ने किसान को प्राथमिक उपचार के बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल में दाखिल कर लिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी। 37 वर्षीय गुरपाल ने बताया कि उसके पास एक किल्ले में फसल खड़ी है। उसकी कटाई के लिए गांव के करीब आठ मजदूरों को कटाई के लिए लगाया था। दोपहर के समय मजदूरों ने एक हिस्से में तो कटाई कर दी, जैसे दूसरे हिस्से के लिए बोला तो समय ज्यादा होने की बात बोलकर मना करने लग गए। देखते ही देखते मजदूरों ने बहस शुरू कर दी और तेजधार हथियार से बाजू पर कई वार किए। शोर सुनकर दूसरे लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर मजदूर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें