फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अतिशय रहे प्रथम

Sat, 22 Nov 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के डीएवी महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डीएवी महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। जिसका आयोजन पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के सहयोग से किया गया। रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दर्शन लाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आरएस परमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक परिवर्तन लाने का मजबूत माध्यम हैं। डॉ. शालू गुप्ता और डॉ. गरिमा सुमरान कार्यक्रम की आर्गेनाइजिंग सचिव रही। प्रतियोगिता में यातायात नियमों की जानकारी, संकेतों की पहचान, सड़क पर सावधानी, वाहन संचालन के दौरान सुरक्षा उपाय और जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे गए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र अतिशय प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के छात्र सतीश कुमार ने द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रतिष्ठा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें