फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अश्विनीत मिस्टर और मानसी मिस फेयरवेल चुनी गईं

विज्ञापन
छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद छात्र। कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज में बीबीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य और संगीत से समा बांध दिया। समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अश्विनीत सिंह को मिस्टर फेयरवेल और मानसी को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं शुभम को मिस्टर पर्सनैलिटी, पलक को मिस पर्सनैलिटी, अनमोल को मिस्टर वेल ड्रेस्ड और सेजल को मिस वेल ड्रेस्ड के खिताब से नवाजा गया। निर्णायक मंडल में डॉ. अनीश, डॉ. मनजीत कौर और नीलम शामिल रहे। कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. भारती विज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें