फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: परिवहन मंत्री बन बस में चंडीगढ़ पहुंचे असीम गोयल, यात्रियों से पूछे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा का नया परिवहन मंत्री बनते ही असीम गोयल ने चंडीगढ़ में होने वाली पहली कैबिनेट बैठक के लिए सरकारी बस को ही चुना। शनिवार को वो अंबाला शहर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों, चालक और परिचालक से भी बातचीत की। वही चालक-परिचालक को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बस के संचालन के दौरान चालक मोबाइल पर बात नहीं करेगा। चालक का मोबाइल परिचालक के पास रहेगा, जोकि बस को खड़ा करने के बाद ही इसे इस्तेमाल करेगा। अब ये निर्देश हरियाणा में लागू हो जाएंगे। दरअसल, देर रात ही नायब सरकार में मंत्रियों को विभाग आबंटित हुए थे। इसमें राज्य मंत्री असीम गोयल को परिवहन और महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई।
चेक किया फर्स्ट एड बॉक्स
परिवहन मंत्री ने एक साधारण यात्री की तरह टिकट लेकर बस में अपने सफर की शुरुआत की। बस में अपने सफर के दौरान मंत्री ने यात्रियों, चालक व परिचालक से बात की। इस दौरान मंत्री ने बस में फर्स्ट एड बॉक्स भी चैक किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल ने बताया कि जिस विभाग का जिम्मा उन्हें मिला है, उसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए वो आज बस में सफर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रियों ने काफी सकारात्मक जवाब दिया है।
विज्ञापन

चालक और परिचालक को निर्देश

बतौर परिवहन मंत्री रोडवेज की बस में अपने पहले सफर पर निकले असीम गोयल ने बस के चालक व परिचालक से भी बातचीत की। इसमें बस चालक ने रोडवेज डिपो में उनके समक्ष आने वाली समस्याओं के बारे में परिवहन मंत्री को बताया। इसे लेकर मंत्री ने चालक को आश्वस्त किया कि जल्द ही वो चालकों की समस्याओं पर अधिकारियों से बैठक कर समस्याओं का निवारण करेंगे। इस दौरान बस में लिखी गई धूम्रपान निषेध, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें और स्पीड लिमिट जैसी बातों को लेकर भी परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि चालक व परिचालक इन बातों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें