फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आर्य समाज स्वामी दयानंद मार्ग में किया शांति यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आर्य समाज स्वामी दयानंद मार्ग में रविवार को शांति यज्ञ का आयोजन हुआ। यह यज्ञ आचार्य मनोज शास्त्री ने कराया। इस दौरान पांच यज्ञ कुंडों पर लगभग 100 यजमानों ने वेद मंत्रों के साथ आहुतियां डालीं। वहीं आचार्य मनोज शास्त्री ने विभिन्न वेद मंत्रों के अर्थ बताते हुए कहा कि हमें वेदों की ओर पुन: लौटना चाहिए। वेदों में वैज्ञानिक विचार, गृहस्थियों के लिए प्रेरणास्रोत, राजनीति संबंधी सूत्र, आध्यात्मिक ज्ञान, चिकित्सा, भौगोलिक ज्ञान आदि असंख्य विषय हैं। यह शांति यज्ञ जेसीआई क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से करवाया गया। इसके बाद वेद प्रचारिका एवं भजनोपदेशिका श्वेता आर्य ने भजनों से सबको आनंदित किया। इस अवसर पर सुरेश रानी, सुशील पंचाल, ओम् प्रकाश सिंगला, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता ,वेद प्रकाश मदान, गिरीश विज, सतीश गुप्ता, नवीन शर्मा़,महेश आर्य, शकुंतला मदान, नीरू वालिया, तारा शर्मा, सुभीता गुप्ता,शशी विज पदाधिकारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें