फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंडर-19 खो-खो में आर्य कन्या गुरुकुल पाढा की टीम प्रथम

विज्ञापन
अंडर-19 खो-खो में आर्य कन्या गुरुकुल पाढा की टीम प्रथम - फोटो : अंडर-19 खो-खो में आर्य कन्या गुरुकुल पाढा की टीम प्रथम
विज्ञापन
मूनक। आर्य कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाढा की अंडर-19 खो-खो टीम ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल असंध को हराकर जिला स्तर की प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमनलता ने इस उपलब्धि का श्रेय टीम की मेहनत, अनुशासन एवं समर्पित कोच शर्मिला के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गुरुकुल के प्रधान सुभाष साध ने भी विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और छात्राएं आगे भी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गुरुकुल और क्षेत्र का नाम रोशन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें