फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुर संध्या में कलाकारों ने जमाया रंग

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद संगीतकार। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गुदगुदी जंक्शन समूह कुरुक्षेत्र की जिला यूनिट की ओर से सोमवार को बादशाही बाग कालोनी में टी विद गुदगुदी सुर संध्या कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. संजय गौतम ने बताया कि इस कार्यक्रम में अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंजाब के संगीतप्रेमी शामिल हुए।
विज्ञापन

इसमें 15 गायकों ने फिल्मी गीत गाए। इसमें गाता रहे मेरा दिल ग्रुप प्रभारी सुनील भटनागर ने, तुम अगर साथ देने का वादा करो, छावनी प्रभारी डॉ एसडी शर्मा ने लाखों हैं निगाह में जिंदगी की राह में, इंद्र परुथी ने हमें और जीने की चाहत न होती, सुनील वत्स ने जिंदगी हर कदम इक नई जंग है, राजपुरा से इंद्रजीत सिंह लांबा ने दिल क्या करे जब किसी को, प्रमोद कालड़ा ने जन्म जन्म का साथ है निभाने को, नवनीत पांचाल ने देखा है पहली बार साजन की आंखों में प्यार आदि गीत गाए। इस कार्यक्रम में यमुनानगर से संजीव भारद्वाज, कोमल धवन और अमित मित्तल, कुरुक्षेत्र से गुलशन ग्रोवर, अमरजीत पांचाल, ललित चावला और श्याम जुनेजा सहित अन्य संगीतप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें