अंबाला सिटी। अभी जिले में धान फसल कटाई बाकी है। इस बार सीजन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, जिससे मंडियों में धान की आवक भी धीमी चल रही है। बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति रही। मंडियां खाली ही दिखी। जिले की मंडियों में बुधवार शाम तक 3 लाख 99 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी थी। इसमें से 3 लाख 78 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी और 2 लाख 70 हजार मीट्रिक टन का उठान हो चुका था। वहीं, डीएफएससी एजेंसी की ओर से 482 करोड़ में से 353 करोड़ का भुगतान हो चुका था, इसके अलावा नग्गल और जलबेड़ा रोड क्षेत्र में धान फसल की कटाई अभी चल रही है, जिससे मंडियों में अक्तूबर के अंत तक भी धान पहुंचेगा।